RBSE 10th Class Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ चुकी है। जिन छात्रों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं दी थीं, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें लाखों छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद बोर्ड ने परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी थी ताकि छात्रों को समय पर रिजल्ट मिल सके।
अब आधिकारिक रूप से RBSE 10वीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया है। छात्र अपने रोल नंबर की सहायता से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस वर्ष खास बात यह रही कि 10वीं का परिणाम 12वीं कक्षा से पहले घोषित किया गया है, जो कि पिछले वर्षों की तुलना में एक अलग बदलाव है।
RBSE 10th Class Result 2026 Overview
| Board Name | Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE), Ajmer |
|---|---|
| Academic Session | 2025-26 |
| Class | 10th |
| Exam Dates | 12 February to 28 February 2026 |
| Total Students | 10,68,109 |
| Category | Rajasthan Board 10th Result 2026 |
| Result Date | 24 मार्च 2026, दोपहर 1 बजे |
| Official Website | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Board 10th Class Result 2026 Latest News
राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। इस वर्ष 10वीं कक्षा में करीब 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज गति से पूरा करने का निर्णय लिया। इसके लिए लगभग 28,000 शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में लगाया गया, जिनमें से लगभग 20,000 शिक्षक घर से कॉपियां जांच रहे थे और 8,000 शिक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य कर रहे थे।
बोर्ड का लक्ष्य था कि एक महीने के भीतर कॉपियों की जांच पूरी कर ली जाए और समय पर रिजल्ट जारी किया जाए। इसी योजना के तहत 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Check RBSE 10th Class Result 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Main Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद RBSE Secondary Exam Result 2026 लिंक चुनें।
- अब अपना Roll Number दर्ज करें।
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
RBSE 10th Class Result 2026 Important Links
| RBSE 10th Class Result Date 2026 | 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे |
| RBSE 10th Class Result 2026 Check | Click Here |
| RBSE 10th Result 2026 Name Wise | Click Here |
| Official Website | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
| Website Home | rjrojgarnews.com |
